🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर मे बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस टंकी लेकर निकाली रैली

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड परिसर से गैस की टंकी लेकर रैली के रूप में निकले और आजाद चौक पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस शाजापुर के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड परिसर में एकत्रित हुए। यहां से गैस की टंकी लेकर रैली निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए आजाद चौक पहुंची।आजाद चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों आशुतोष शर्मा, इरशाद खान, सनी दुबे और सत्यव्रत ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से आम आदमी परेशान है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर दुखी है, युवा रोजगार की मांग कर रहा है और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार आम जनता की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली नीतियों पर काम कर रही है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चीनी के बढ़ते दामों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से आम परिवारों का बजट बिगड़ रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठा रही है।कांग्रेस ने केंद्र सरकार से बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण लगाने और आम जनता, किसानों एवं युवाओं को राहत देने की मांग की।

बाइट आशुतोष शर्मा

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!