🔥 ट्रेंडिंग

बातचीत की रिकॉर्डिंग मिलने पर अकोदिया थाने का आरक्षक निलंबित

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

पुलिसकर्मी को केस में फंसाने की चर्चा सामने आने के बाद एसपी ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी

शाजापुर। अकोदिया थाने में असूचना संकलन इकाई में पदस्थ आरक्षक अभिषेक परमार को पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई शुजालपुर मंडी थाना पुलिस द्वारा अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार आरोपितों के मोबाइल से मिली बातचीत की रिकॉर्डिंग के आधार पर की गई है।

जानकारी के अनुसार शुजालपुर क्षेत्र में दो युवकों द्वारा लड़कियों के वीडियो दिखाकर दो लोगों से तीन लाख रुपए की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अजय केवट और राकेश सणस के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया था। आरोपितों के मोबाइल जब्त कर जांच की गई। इसी दौरान एक मोबाइल में आरक्षक अभिषेक परमार से बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली।

रिकॉर्डिंग में जिले के ही एक पुलिसकर्मी को किसी मामले में फंसाने को लेकर बातचीत होने की बात सामने आई। एसपी ने आरक्षक के इस आचरण को अनुचित और संदेहास्पद मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। एसपी प्रियंका शुक्ला ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी सामने आई थी संदिग्ध भूमिका

बताया गया कि करीब तीन वर्ष पहले शुजालपुर में बड़े पैमाने पर जुए का अड्डा संचालित होने की सूचना पर एसडीओपी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई थी। उस मामले में भी आरक्षक अभिषेक परमार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर उसे थाने से हटाया गया था। बाद में उसकी पदस्थापना अकोदिया थाने में की गई थी।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

कुत्ते का आतंक  एक ही दिन में 9 लोगों को काटा, वार्ड 15 समेत कई मोहल्लों में दहशत

error: Content is protected !!