किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। ग्राम पिपलोदा में रविवार को एक हिरण का बच्चा झुंड से बिछड़ कर ग्रामीण इलाके में पहुंच गया था जिसकी सूचना ग्रामीणों ने डायल-112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल पवन शर्मा और पायलट पंकज उजाड़िया तत्काल मौके पर पहुंचे।
🔔 यह भी पढ़ें...

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हिरण के बच्चे को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर हिरण के बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की तत्परता से हिरण के बच्चे को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































