🔥 ट्रेंडिंग

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 

उज्जैन डीएसपी रेडियो ने शाजापुर पहुंचकर पायलटों को सौंपे नियुक्ति पत्र, डायल-112 टीम रही मौजूद

शाजापुर। डायल-112 सेवा में कार्यरत शाजापुर के सभी पायलटों को बुधवार को यूनिफॉर्म एवं अपॉइंटमेंट लेटर प्रदान किए गए। इस दौरान उज्जैन डीएसपी रेडियो शाजापुर पहुंचे और डायल-112 के पायलटों को नियुक्ति पत्र एवं यूनिफॉर्म वितरित की।

कार्यक्रम के दौरान रेडियो एवं डायल-112 से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। डायल-112 प्रभारी यासीन खान की मौजूदगी में पायलटों को आवश्यक दस्तावेज एवं यूनिफॉर्म प्रदान की गई। इस अवसर पर पायलट प्रबल शर्मा, किरण मौर्य, कमलेश बड़खनिया और समीर खान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

डायल-112 सेवा के माध्यम से जिले में आपात स्थिति में लोगों तक तत्काल पुलिस सहायता पहुंचाई जाती है। पायलटों को यूनिफॉर्म और नियुक्ति पत्र मिलने से उनकी सेवा व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!