भगवान श्री परशुरामजी की मंदिर विकास में नही आने देंगे धन की कमी- विधायक अरूण भीमावद
शाजापुर: आयोध्या में भगवान रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ के मौके पर गुरुवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने चामुंडा टेकरी स्थिति भगवान श्री परशुराम मंदिर में भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती का आयोजन किया। महाआरती में शाजापुर विधायक अरूण भीमावद मुख्य अतिथि के रुप में शामिल रहे। समाजजनों ने उन्हें मंदिर और परिसर की जीर्णशीर्ण स्थिति की जानकारी दी। आग्रह किया कि मंदिर और परिसर का विकास किया जाए। जिससे यहां समाज द्वारा किये जाने वाले आयोजन आदि में सुविधा रहे। सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी गुरुवार को आयोजित महाआरती कार्यक्रम में समाजजनों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। महाआरती के पश्चात सर्व ब्राह्मण समाज के सभी समाजजनों ने विधायक भीमावद का अभिनंदन किया एवं मंदिर व परिसर की जीर्ण शीर्ण अवस्था को दिखाकर मंदिर के जीर्णोद्धार शौचालय एवं अन्य विकास कार्यों के लिए आग्रह किया। इस पर विधायक ने सहर्ष स्वीकार किया और उन्होंने समाज जनों के समक्ष घोषणा की कि मंदिर के विकास कार्य व टेकरी के सुंदरीकरण में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। यहां ऐसा निर्माण और विकास कार्य होगा।
🔔 यह भी पढ़ें...

जिससे समाज और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के सभी वरिष्ठजनों ने मंदिर के विकास कार्यों के लिए कार्य योजना तैयार कर प्रस्ताव बनाकर विधायक को सौंपा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ, युवा एवं महिला शाखा अध्यक्ष चेतना शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित रही। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष पंडित संतोष जोशी एवं भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष पंडित आशीष नागर एवं सर्व ब्राह्मण समन्वय समिति प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित महेंद्र आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। युवा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा (भोला) ने आभार माना।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































