हरदा में करणी सेना के आंदोलन को परशुराम सेना का समर्थन भीम आर्मी की विरोध पर टिप्पणी आर्थिक आधार पर आरक्षण को सही बताया
विशाल तिवारी
हरदा। 21 दिसंबर को करनी सेना जनक्रांति आंदोलन होने जा रहा है इस आंदोलन में करनी सेना ने 21 सूत्री मांगे रखि है ।एससी एसटी वर्ग से जुड़े संगठन और भीम आर्मी ने चार मांगो को लेकर अपना विरोध जताया है गुरुवार को परशुराम सेना के कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने करणी सेना के आंदोलन का को अपना समर्थन देने की घोषणा की है सुधीर शर्मा ने कहा कि भीम आर्मी ने करणी सेना के आंदोलन में शामिल कुछ मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया है वह सरासर गलत है उन्होंने करणी सेना के सभी मांगों को सही बताया है।उन्होंने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग सही है इसका किसी को भी विरोध नहीं करना चाहिए । आजादी 70 साल के बाद भी आरक्षित वर्ग के जो सही में आरक्षण के हकदार है उनको अभी तक आरक्षण का लाभ नहीं मिला है । आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए
🔔 यह भी पढ़ें...
शर्मा ने आरोप लगाया कि आरक्षित वर्ग के लाभ लेने वाले लोगों ने ही अपनी जाती के लोगो को लाभ नहीं लेने दिया। आरक्षित वर्ग के नेता कभी गांव में जाकर अपने वर्ग के लोगों की समस्या को नहीं सुनते और कभी कोई छात्रावासो में जाकर वहां रह रहे छात्रों की समस्या देखते हैं



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































