🔥 ट्रेंडिंग

वार्ड क्रमांक 21 में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन ने मंगलवार को वार्ड क्रमांक 21 में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि आरती लोकेश शर्मा, अजय चंदेल, नगर पालिका इंजीनियर नेहा जोशी तथा ठेकेदार की टीम भी मौजूद रही।

निरीक्षण के दौरान श्री घाट से लेकर गुप्ता जी के मकान तक लगभग 500 मीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर सड़क निर्माण की रूपरेखा एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेम जैन ने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा केवल उच्च गुणवत्ता वाली निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण मजबूत एवं टिकाऊ होना चाहिए, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

नगर पालिका अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सड़क निर्माण कराया जाए, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। क्षेत्र के नागरिकों ने भी सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त की।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!