🔥 ट्रेंडिंग

6 घंटे में 4 इंच बारिश से शाजापुर तरबतर, मोहन बड़ोदिया में घर-दुकानों में घुसा पानी

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

सावन के दूसरे सोमवार को झमाझम बारिश, ठुकराना के स्कूल और दुधाना उप स्वास्थ्य केंद्र में भी भरा पानी

शाजापुर। सावन के दूसरे सोमवार को जिले में मानसून मेहरबान रहा। रविवार रात से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार सुबह तक जारी रहा। शाजापुर शहर में करीब 6 घंटे में 4 इंच बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मोहन बड़ोदिया में घर-दुकानों में घुसा पानी

तेज बारिश के कारण मोहन बड़ोदिया में कई घरों और दुकानों में पानी घुस गया। वहीं ग्राम दुधाना में उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बारिश का पानी भर गया। ग्राम ठुकराना में स्कूल परिसर में पानी भरने से विद्यार्थियों और स्टाफ को परेशानी का सामना करना पड़ा।

किसानों को मिली राहत, उमस से भी निजात

लंबे समय से जिले के किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे थे। लगातार हुई तेज बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने की उम्मीद बढ़ी है। वहीं कई दिनों से बनी उमस और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली। हालांकि तेज बारिश के कारण जलभराव ने स्थानीय व्यवस्थाओं की पोल खोल दी।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर के हेमंत वैद्य चयनित

रात से जारी रिमझिम बारिश से सोयाबीन को राहत लेकिन चिल्लर बांध अबभी भी खाली

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

error: Content is protected !!