किशोर सिंह राजपूत 9981757273
ग्रामीण स्कूल में नवाचार और विद्यार्थियों की उपलब्धियों का मिला सम्मान; 5 सितंबर को भोपाल में राज्यपाल-सीएम की मौजूदगी में होंगे सम्मानित
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर जिले से माध्यमिक शिक्षक हेमंत वैद्य का चयन हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र की शासकीय माध्यमिक शाला कांजा में पदस्थ वैद्य को उनके नवाचारी कार्यों और विद्यार्थियों की अकादमिक के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए चुना गया है।
पिछले एक दशक से विद्यालय के विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप, ओलिंपियाड और विज्ञान मेले में लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। समुदाय के सहयोग से विद्यालय में कंप्यूटर लैब, 7 किलोवाट का सोलर प्लांट, स्मार्ट बोर्ड, फर्नीचर और सीसीटीवी जैसी सुविधाएं भी विकसित हुई हैं।
वैद्य गणित-विज्ञान के अध्यापन के साथ संस्था प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वे डाइट एवं राज्य स्तर पर रिसोर्स पर्सन के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं, जिससे जिले के कई विद्यालयों और शिक्षकों को लाभ मिला है।
5 सितंबर को भोपाल में आयोजित समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में वैद्य को प्रशस्ति पत्र, शाल-श्रीफल और 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। चयन पर शिक्षा विभाग, विद्यालय परिवार और मित्रों में हर्ष है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































