🔥 ट्रेंडिंग

भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

109 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण, संगठन की विचारधारा और सेवा कार्यों पर हुआ मार्गदर्शन

शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी जिला शाजापुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का समापन उत्साह एवं अनुशासित वातावरण में हुआ। 16 एवं 17 मई को लालघाटी स्थित दुर्गा गार्डन, बापू की कुटिया के पास आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से आए 109 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, सेवा गतिविधियों एवं जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ 16 मई को प्रातः 10 बजे हुआ। उद्घाटन अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री एवं सुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार, शाजापुर विधायक अरुण भीमावत, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. प्रभुलाल जाटव तथा प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी चिंतामणि राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिले के पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों एवं पूर्व जिला अध्यक्षों के चित्र प्रदर्शित किए गए। अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी की सराहना की। प्रथम दिवस में सात सत्र आयोजित हुए, जिनमें संगठनात्मक एवं वैचारिक विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वहीं दूसरे दिन की शुरुआत शाखा, योग एवं प्रार्थना से हुई। इसके बाद विभिन्न सत्रों में कार्य विस्तार, संगठन सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रसेवा जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।अष्टम सत्र में श्री विजय जी ने “कार्य का विस्तार” विषय पर उद्बोधन दिया, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मनोहर लाल राय ने की। नवम सत्र में  देवीलाल धाकड़, दशम सत्र में  बहादुर सिंह मुकाती, एकादश सत्र में देवास से आए  राजीव खंडेलवाल तथा द्वादश सत्र में  सुरेश आर्य ने मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण वर्ग का समापन राष्ट्रीय गीत एवं अल्पाहार के साथ हुआ। कार्यकर्ताओं ने इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया। सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ. रवि पांडे की सराहना की।

विशेष आकर्षण के रूप में मुख्य सभागार का नाम पूर्व विधायक स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण पटेल के नाम पर रखा गया था। वहीं आवास कक्षों का नाम जिले के पूर्व भाजपा विधायकों एवं पूर्व जिला अध्यक्षों के नाम पर रखकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं को सम्मान दिया गया।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!