🔥 ट्रेंडिंग

सरपंच प्रतिनिधि से मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

 शाजापुर। जिले के बेरछा थाना क्षेत्र में गांव के सरपंच प्रतिनिधि से शराब पीने के लिए रुपये मांगने और इनकार करने पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, बेरछा गांव निवासी एवं सरपंच प्रतिनिधि जय प्रकाश नाहर (36) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह बिरगोद चौराहे पर महेंद्र पांचाल की वेल्डिंग दुकान के सामने बैठा था। इसी दौरान  भगवान सिंह , उसका पुत्र दिलीप  तथा उनके साथ दो अन्य व्यक्ति  कार से वहां पहुंचे।

आरोप है कि चारों ने जय प्रकाश नाहर से शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग की। जब उन्होंने रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपी जबरन पैसे मांगने लगे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर भगवान सिंह ने डंडे से हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान डंडा उनके बाएं हाथ की पहली उंगली पर लगा, जिससे चोट लगने के साथ खून निकलने लगा।

फरियादी का आरोप है कि इसके बाद दिलीप  और उसके साथ आए दोनों अन्य व्यक्तियों ने थप्पड़ और मुक्कों से मारपीट की। शोर सुनकर मौके पर मौजूद मोहित पांचाल और मयंक दीक्षित पहुंचे तथा बीच-बचाव कर विवाद शांत कराया। पीड़ित ने शिकायत में यह भी बताया कि जाते समय आरोपियों ने जान से मारने जैसी धमकी देते हुए कहा कि “आज तो बच गया है, फिर कभी ऐसी बात हुई तो सबक सिखा देंगे।”

बेरछा थाना पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इधर मारपीट के मामले से आक्रोशित होकर सरपंच प्रतिनिधि पक्ष के लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की स्थिति को देखते हुए शाजापुर से भी अतिरिक्त पुलिस बल बेरछा थाना भेजा गया था। देर रात तक वहां गहमा गहमी बनी रही।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!