🔥 ट्रेंडिंग

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, डायल 112 ने पहुँचाया अस्पताल

शाजापुर। जिले के सलसलाई में स्टेट हाईवे नंबर 41 पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहाँ शाम करीब 7:00 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की तत्परता से मिली मदद

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही डायल 112 की टीम तत्काल सक्रिय हुई। आरक्षक नितेश सेन और पायलट कमल पटेल कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर पहुँचे और लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़े युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल रवाना किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान भगवान सिंह (पिता हरि सिंह) के रूप में हुई है। वह इलियास खेड़ी, जिला देवास का निवासी बताया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

सलसलाई पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर टक्कर मारकर फरार हुए वाहन की तलाश कर रही है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!