🔥 ट्रेंडिंग

27 लाख के भुगतान के बदले डेढ़ लाख की रिश्वत मांगने वाला बाबू 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

आगर-मालवा। उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने आगर जिले में रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 एवं प्रभारी लेखापाल मनीष कुमार पाण्डेय को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार जावरा निवासी विजय कुमार बोरसिया ने लोकायुक्त उज्जैन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता गोवर्धनलाल, जो जिला आपूर्ति अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं, उनके ग्रेच्युटी, बीमा एवं अवकाश नकदीकरण सहित लगभग 27 लाख रुपये के लंबित भुगतान के लिए कार्यालय के बाबू मनीष कुमार पाण्डेय द्वारा डेढ़ लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।

लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लेते ही आरोपी मनीष कुमार पाण्डेय को कलेक्टर कार्यालय परिसर में रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी दिनेशचंद पटेल ने किया। टीम में निरीक्षक दीपक सेजवार सहित करीब 10 सदस्य शामिल रहे। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!