🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर फूल मंडी में महाशिवरात्रि की धूम बंपर आवक से खिले किसानों के चेहरे

शाजापुर फूल मंडी में महाशिवरात्रि की धूम बंपर आवक से खिले किसानों और व्यापारियों के चेहरे

शाजापुर। में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। 15 फरवरी को मनाए जाने वाले इस महापर्व से ठीक एक दिन पहले आज शहर की फूल मंडी में फूलों की बंपर आवक दर्ज की गई, जिससे बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। स्थानीय मां राजराजेश्वरी माता मंदिर प्रांगण स्थित फूल मंडी में सुबह से ही विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों का अंबार लग गया।

शिव पूजन के लिए गेंदा, गुलाब और अन्य विशेष फूलों की मांग बढ़ने से किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर है। फूल किसान होकम दास बैरागी ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर इस बार किसानों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंडी में तरह-तरह के फूलों की प्रचुर उपलब्धता और उचित दाम मिलने से उत्पादक संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

श्रद्धालुओं में भी पर्व को लेकर एक दिन पहले से ही भारी उत्साह देखा जा सकता है। कल होने वाले भगवान भोलेनाथ के अभिषेक और श्रृंगार के लिए लोग बड़ी संख्या में खरीदारी करने पहुँच रहे हैं। मंडी में उमड़ी यह भीड़ और फूलों की महक इस बात का प्रमाण है कि पूरा शाजापुर शहर शिव भक्ति के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!