किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। कोतवाली थाना पुलिस ने बुधवार देर रात चौबदारवाड़ी क्षेत्र में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से आठ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 39 हजार 100 रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
🔔 यह भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि चौबदारवाड़ी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कुछ लोग रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
पहली कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से आसीफ अली, सलमान राजेश और आमीर को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे और फड़ से 23,500 रुपए नकद एवं 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस ने मकान मालिक रितेश परमार के खिलाफ भी कार्रवाई की है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में राजू शेख समीर , गिबरान (30) और आसिक (42) को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से 15,600 रुपए नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। इस तरह दोनों मामलों में पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर कुल 39,100 रुपए और 104 ताश के पत्ते जब्त किए। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर और राम बामनिया की मुख्य भूमिका रही।



टॉप न्यूज़










शेयर करें












































