🔥 ट्रेंडिंग

बहू दिलाने के नाम पर ₹1.40 लाख की ठगी, दो माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

किशोर सिंह राजपूत 9981757573

मोहन बड़ोदिया। थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस ने बहू दिलाने और विवाह कराने का झांसा देकर ₹1.40 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पीरखेड़ी करजू निवासी 65 वर्षीय सुंदरबाई ने 26 मई 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही किशोर पिता कंवरलाल बागरी ने उनके पुत्र का विवाह कराने का भरोसा देकर ₹1.40 लाख नकद ले लिए, लेकिन न तो विवाह कराया और न ही रकम लौटाई। पैसे मांगने पर आरोपी विवाद करने लगा।

शिकायत के आधार पर थाना मोहन बड़ोदिया में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में गठित टीम ने आरोपी की लगातार तलाश की। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी करीब दो माह तक फरार रहा। 3 अगस्त की रात मुखबिर सूचना और साइबर सेल की तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने आरोपी किशोर बागरी (43) निवासी पीरखेड़ी करजू को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को आरोपी को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर, उपनिरीक्षक गोविंद प्रसाद चौबे सहित थाना स्टाफ एवं साइबर सेल के आरक्षक घनश्याम राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!