🔥 ट्रेंडिंग

अनियंत्रित होकर पलटी सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, टला बड़ा हादसा

सुनेरा थाना क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलटी सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, टला बड़ा हादसा

शाजापुर। शुक्रवार को सुनेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यादव ढाबा के समीप एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। शाजापुर जिला मुख्यालय से सीमेंट की बोरियां लादकर ग्राम सुनेरा की ओर जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट से भरी हुई थी। यादव ढाबा के सामने अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई, जिससे सीमेंट की बोरियां बिखर गईं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रैक्टर की गति अधिक नहीं थी और आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।

इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!