🔥 ट्रेंडिंग

खाकी के सामने युवक से मारपीट, मूकदर्शक बनी पुलिस सरपंच पर लगे दबंगई के आरोप

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

शाजापुर। जिले की जनपद पंचायत सुजालपुर के अकोदिया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत ऊंचोद में सरपंच पर एक युवक के साथ कथित मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के दौरान पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हस्तक्षेप नहीं किए जाने के आरोपों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, सरपंच ओमप्रकाश सक्सेना पर नरेंद्र पांचाल नामक युवक के साथ सरेआम मारपीट करने का आरोप है। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि मौके पर प्रधान आरक्षक सोनू जायसवाल सहित पुलिस बल मौजूद था, लेकिन किसी ने मारपीट रोकने का प्रयास नहीं किया। घटना के बाद सामने आए वीडियो में प्रधान आरक्षक पर पीड़ित पक्ष की महिलाओं को धक्का देकर हटाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

मामले में अकोदिया थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि तहसीलदार की मांग पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि सरपंच द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी उन्हें मीडिया के माध्यम से मिली है। थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस की मौजूदगी में भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच के बाद क्या कार्रवाई करते हैं।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!