🔥 ट्रेंडिंग

लकड़ी के गुटकों से भरे ट्रैक्टर और ट्रक की टक्कर, सड़क पर बिखरी लकड़ी

किशोर सिंह राजपूत  9981757273

शाजापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर लालघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैरव डूंगरी के पर ट्रक और लकड़ी से भरे ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर में भरी लकड़ी सड़क पर बिखर गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर में बड़ी मात्रा में लकड़ी परिवहन की जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और उसमें लदी कुछ लकड़ी सड़क पर फैल गई। सूचना मिलने पर डॉयल 112 मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व भी एनएच-52 पर पनवाड़ी के समीप महाकाल ढाबे के पास अवैध लकड़ी से भरे एक ट्रक में पीछे से एक बस घुस गई थी। उस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाये चिंता का सबब बनी हुई हैं। यह भी जाहिर हो रहा है कि जिले में लकड़ी माफिया सक्रिय है। पेड़ो की कटाई के साथ लकड़ी का परिवहन भी धड़ल्ले से हो रहा। इसे लेकर वन विभाग के साथ ही अन्य जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे लकड़ी माफिया से सांठगांठ के आरोप भी जिम्मेदारों पर लगते हैं। आज हुए हादसे को लेकर भी जिम्मेदार बोलने से बच रहे है। वह विभाग के डिप्टी रेंजर अशोक बघेल ने तो फोन ही रिसीव नही किया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्रैक्टर में भरी लकड़ी परिवहन को लेकर ट्रैक्टर चालक और मालिक के पास वैध दस्तावेज उपलब्ध है या नहीं। यह भी फिलहाल स्पष्ट नही हुआ है। क्योंकि वह विभाग के जिम्मेदार हादसे के बाद भी सक्रिय नही हुए। यहां तक कि उन्होंने मीडियाकर्मियों के फोन ही रिसीव नही किये। पुलिस का कहना है की लकड़ी परिवहन को लेकर वन विभाग के जिम्मेदार ही जांच करेंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि जिले में हर दिन बड़ी मात्रा में लकड़ी का अवैध परिवहन हो रहा है। देखना अब यह है कि इस मामले में वन विभाग और पुलिस की जांच कहां तक पहुंचती है और क्या कार्यवाही की जाती है।

महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 2 साल का सश्रम कारावास

मुख्य सड़क पर कुंडली मारकर बैठा सांप, दोनों तरफ लगी लोगों की भीड़

गांजा तस्करी के मामले में 3 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में बाप बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रथभंवर पहुंचे हिरण-नीलगाय रेस्क्यू अभियान का किया निरीक्षण

error: Content is protected !!