🔥 ट्रेंडिंग

मां बगलामुखी मंदिर नलखेड़ा में जया किशोरी ने किए दर्शन, हवन

नलखेड़ा। प्रसिद्ध कथा वाचिका जया किशोरी शनिवार को विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ मां बगलामुखी के दर्शन किए तथा विशेष पूजन और हवन अनुष्ठान संपन्न किया। उनके आगमन से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

दर्शन उपरांत मंदिर समिति द्वारा जया किशोरी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने उनके साथ पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जानकारी के अनुसार, वे उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के बाद सड़क मार्ग से नलखेड़ा पहुंचीं। उनके आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच गए।

उनकी उपस्थिति से धार्मिक वातावरण और अधिक भक्तिमय हो गया तथा पूरे क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल बना रहा।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!