किशोर सिंह राजपूत 9981757273
शाजापुर। आदर्श नवीन नगर में लखन कुंभकार के मकान में हुई करीब 20 लाख रुपए की चोरी का एक माह बाद भी सुराग नहीं लगने से पीड़ित परिवार और मदाना गांव के ग्रामीणों में नाराजगी है। मंगलवार को पीड़ित परिवार के साथ ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसपी को ज्ञापन सौंपा और जल्द चोरी का खुलासा करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार 28 अगस्त में अज्ञात बदमाशो ने लखन कुंभकार के सूने मकान को निशाना बनाकर करीब 20 लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए थे।
🔔 यह भी पढ़ें...

घटना की शिकायत 29 अगस्त को कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि घटना को एक माह बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी आज ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने पुलिस को 7 दिन का समय दिया है। निर्धारित समय में चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो पीड़ित परिवार, ग्रामीण और शहरवासी पुलिस थाने का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन की स्थिति बनती है तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। ग्रामीण सवाई सिंह सिसोदिया ने कहा कि घटना को एक माह बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें















































