शाजापुर। जिले के नेशनल हाईवे क्रमांक 52 पर बापूजी पेट्रोल पंप के सामने एक तीर्थयात्री बस को पीछे से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। जहां केदारनाथ-बद्रीनाथ के दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस खरगोन जा रही थी।

🔔 यह भी पढ़ें...
बस में लगभग 52 यात्री सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में बैठे 10 से 12 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम लालघाटी सी देवांश पायलेट कमलेश एवं कोतवाली थाने पायलेट राज सिकरवार आरक्षक पवन शर्मा से मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
मौके पर यातायात पुलिस भी पहुंची। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



टॉप न्यूज़








शेयर करें
















































