🔥 ट्रेंडिंग

गांव में तेंदुआ का आतंक एक महिला सहित चार लोग ओर एक वनकर्मी घायल

धार।धामनोद क्षेत्र के ग्राम गुजरी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक तेंदुआ आबादी वाले इलाके में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में एक महिला सहित करीब चार लोग घायल हो गए, जबकि वन विभाग के एक अधिकारी पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

धार जिले के धामनोद के ग्राम गुजरी में अचानक एक तेंदुआ बस्ती में घुस आया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुए ने महिला, ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी पर हमला कर दिया, जिसमें कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को काबू में करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास ही मौजूद है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है, वहीं प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल तेंदुआ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!