🔥 ट्रेंडिंग

अमृत भारत योजना में खुदी पाइपलाइन से वार्डवासियों को धूल और गंदगी से परेशान

शाजापुर। नगर पालिका की लापरवाही के कारण आदर्श कॉलोनी में अमृत भारत योजना के अंतर्गत किए गए कार्य अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। शहर के कई वार्डों में सीवरेज और नल की पाइपलाइन डालने के लिए सड़कें खोदी गई थीं, लेकिन आज तक इन कार्यों को पूरी तरह से दुरुस्त नहीं किया गया है। वही कई चेंबर खुले पड़े हुए हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं आदर्श कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 गोहिल हॉस्पिटल के सामने का खुला चेंबर

अधूरे पड़े इन कार्यों के कारण सड़कों पर गड्ढे और मिट्टी फैली हुई है, जिससे क्षेत्र में लगातार धूल उड़ रही है। इससे वार्डवासियों को रोजाना आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंदगी के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बरसात के मौसम में यही गड्ढे कीचड़ में बदल जाते हैं, जिससे स्थिति और भी बदतर हो जाती है। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूरा कर सड़कों की मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!