🔥 ट्रेंडिंग

नलखेड़ा तहसील के बड़ागांव के पास हादसा जिसमें 1 यात्री की मौत हो गई,

आगर मालवा। जिले में एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा नलखेड़ा तहसील के बड़ागांव के पास हुआ है, जिसमें 1 यात्री की मौत हो गई, वहीं 15 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिनमे से तीन गम्भीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सुसनेर से कुरावर जा रही एक निजी यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर बड़ागांव के समीप पलट गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!