🔥 ट्रेंडिंग

जेल से भागे बंदी के मामले में सामने आई यह बात

जेल से भागे बंदी के खिलाफ लालघाटी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश में जुटी टीम

शाजापुर। शहर के लालघाटी क्षेत्र स्थित जिला जेल से भागे बंदी का रविवार शाम तक कुछ पता नहीं चला है। मामले में लालघाटी थाना पुलिस ने विरासत से भागने पर बंदी जयराम उर्फ जीवन नरवरिया पिता मोहनलाल नरवरिया उम्र 36 साल निवासी नई आबादी मक्सी जिला शाजापुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 262 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जेल प्रबंधन से प्रहरी पंकज सिंह तोमर ने लालघाटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह प्रहरी धरमसिंह रावत के साथ थाने पहुंचा और लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में शिकायत की गई है कि जिला जेल की पाकशाला रसोई की दीवार से पानी की नली व लकड़ी के डंडे के सहारे जेल की दीवार कूद कर एक बंदी भाग गया है। बंदी को जेल प्रबंधन ने ढूंढने का प्रयास किया। किंतु कुछ पता नहीं चलने पर शिकायत दर्ज कराई है। जेल प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल से दो बंदियों ने भागने का प्रयास किया था।

जिनमें से एक सफल हो गया और दूसरा जेल में ही रह गया। भागने में असफल रहे बंदी राहुल से भी जेल प्रबंधन पूछताछ कर रहा है। इधर जांच के लिए सेंट्रल जेल उज्जैन के अधीक्षक मनोज कुमार साहू भी जिला जेल शाजापुर पहुंचे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जेल से बंदी के भागने से जेल महकमें हड़कंप मचा हुआ है और जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

error: Content is protected !!