🔥 ट्रेंडिंग

नगर पालिका की लापरवाही कल जहर युक्त पानी के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल

शाजापुर। जिले के शुजालपुर में नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही अब आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है। अकोदिया नाका क्षेत्र में आज जो मंजर देखने को मिला, उसने नगर पालिका के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। तीन दिन के लंबे इंतजार के बाद जब नलों में पानी आने की बारी आई, तो लोगों के घरों तक शुद्ध जल नहीं बल्कि कीचड़ भरा जहरीला पानी पहुँचा।

अकोदिया नाका क्षेत्र के रहवासी पिछले तीन दिनों से नलों में पानी आने का इंतजार कर रहे थे। भीषण किल्लत के बीच जब चौथे दिन सप्लाई शुरू हुई, तो उम्मीद थी कि प्यास बुझेगी। लेकिन जैसे ही टोंटियाँ खुलीं, उनमें से पीने योग्य पानी के बजाय काला और बदबूदार कीचड़ निकलने लगा। यह स्थिति न केवल प्रशासन की नाकामी को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र में महामारी फैलने का बड़ा संकेत भी है नगर पालिका की लापरवाही जिसमें काला जहर के पानी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है

इंदौर हादसे से भी नहीं लिया सबक

हाल ही में इंदौर में दूषित पानी के कारण हुई मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। उस हृदयविदारक घटना के बाद उम्मीद थी कि प्रदेश भर के नगरीय निकाय सजग होंगे, लेकिन शुजालपुर नगर पालिका ने इससे कोई सबक नहीं लिया। यहाँ हालात ऐसे हैं कि पाइपलाइन के रखरखाव और सफाई को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे लोग अब प्यास के साथ-साथ गंभीर बीमारियों के डर से भी जूझ रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमा दिया जाता है।

नगर पालिका के पीछे अनियंत्रित कार नहर में उतरी, हादसा टला

शाजापुर को मिली नई पुलिस कप्तान, एसपी यशपाल सिंह राजपूत का तबादला इंदौर रेल पुलिस में

10 साल से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार, सुनेरा पुलिस को बड़ी सफलता

17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्य 

सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में समय पर इलाज से बची जान

error: Content is protected !!