शाजापुर। शुजालपुर मंडी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 9 मार्च 2026 को फरियादी ने थाना शुजालपुर मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत पर थाना शुजालपुर मंडी में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
🔔 यह भी पढ़ें...
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव ने तत्काल एक टीम का गठन किया। टीम द्वारा आसपास के थानों और जिलों में भी सूचना प्रसारित कर नाबालिग बालिका की तलाश शुरू की गई।
पुलिस टीम ने अपने सुदृढ़ सूचना तंत्र और लगातार प्रयासों के चलते 16 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक तकेसिंह धोलिया, प्रधान आरक्षक रामदयाल श्रीवास्तव, आरक्षक रसूल रावत तथा आरक्षक मांगीलाल लववंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



टॉप न्यूज़








शेयर करें
















































