🔥 ट्रेंडिंग

ओदीच्य ब्राह्मण समाज में होली मिलन समारोह

शाजापुर। ओदीच्य ब्राह्मण समाज की धर्मशाला परिसर में महिला शाखा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संचालन संतोष शर्मा ने किया, जबकि अध्यक्षता मालती त्रिवेदी ने की। समारोह में समाज के वरिष्ठजन सुभाष द्विवेदी, विजय आचार्य, हरिनारायण शर्मा, गोविंद भट्ट, महेश त्रिवेदी, विजय ठाकुर, आशुतोष शर्मा, सनी आचार्य एवं समाज के युवा अध्यक्ष अरुण शर्मा सहित नवयुग मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भजन, होली गीत और बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। वरिष्ठ महिलाओं में विजय शर्मा, तिलोत्तमा शर्मा, राम त्रिवेदी, राजमणि त्रिवेदी, संध्या त्रिवेदी, अर्चना त्रिवेदी और गीता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में सभी ने ठंडाई का आनंद लिया। अंत में महिला शाखा अध्यक्ष मालती त्रिवेदी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल