🔥 ट्रेंडिंग

मस्जिद के पास नाली मे सूतली बम फेंकने को लेकर केस दर्ज

टी-20 वल्र्ड कप विजयी की खुशी में निकले जुलूस के दौरान हुई थी हरकत

शाजापुर। शहर के कसाईबाड़ा क्षेत्र स्थित पीपल पत्ता मस्जिद के पास नाली में सूतली बम फैंकने से मस्जिद पर कीचड़ के छींटे लगने के मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना को लेकर मुस्लिम समाजजन में नाराजगी व्याप्त थी। बावजूद पुलिस ने मामले में सुस्ती दिखाई और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करने में ही दो दिन लगा दिये। मस्जिद के सामने से मोटरसाइकिल पर गुजरते हुए लोगों के सीसीटीवी फूटेज भी सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि टी-20 वल्र्ड कप में भारत की क्रिकेट टीम की जीत की खुशी में आठ मार्च की रात को उत्साहित लोगों द्वारा नगर के प्रमुख मार्गों से दोपहिया वाहन पर सवार होकर जुलूस निकाला था। इसी दौरान किसी ने मस्जिद के पास नाली में सुतली बम फेंका था। जिससे नाली के कीचड़ के छींटे मस्जिद पर लग गये थे। घटना को लेकर मुस्लिम समाजजनों ने मौके पर ही नाराजगी जाहिर कर लिखित शिकायत कर कोतवाली पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने दो दिन बाद 10 मार्च को अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अब्दूल गफ्फार पिता अब्दूल अजीज निवासी पीपल पत्ता मस्जिद कमेटी मोहल्ला किला रोड की शिकायत पर मस्जिद पर सूतली बम फेंककर शांति व्यवस्था खराब कर नगर में सांप्रदायिक माहौल खराब करने के प्रयास की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!