महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ शाजापुर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़
शाजापुर। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के पावन अवसर पर आज समूचे देश सहित शाजापुर जिले में महाशिवरात्रि का पर्व अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तड़के से ही नगर के प्रमुख शिवालय ‘हर-हर महादेव’ और ‘ओम नमः शिवाय’ के जयघोष से गूंज उठे हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के इस पावन उत्सव को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
प्रमुख मंदिरों में सुबह से तांता
शाजापुर के ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। मंगल नाथ मंदिर, भीम घाट, धानमंडी स्थित ओंकारेश्वर मंदिर और प्राचीन खेड़ापति मंदिर (लक्ष्मणखेड़ी) में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। साथ ही, भरड रोड स्थित शिवालयों में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। शिव-पार्वती विवाह की रस्मों को जीवंत करते हुए मंदिरों में गणेश पूजन, हल्दी और मेहंदी के कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुए। विशेष आकर्षण का केंद्र भगवान भोलेनाथ की भव्य भस्म आरती रही, जिसमें शामिल होने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।
मान्यता है कि इसी दिन महादेव ने सृष्टि को बचाने के लिए हलाहल विष पीकर ‘नीलकंठ’ अवतार धारण किया था। भक्तों का अटूट विश्वास है कि भोलेनाथ आज के दिन मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण करते हैं।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































