गुडरूघाट, मिरगपुर और सावरगांव,कटंगी में विकास कार्यों का विधायक पारधी ने किया भूमिपूजन
🔔 यह भी पढ़ें...
विराट सवेरा बालाघाट। जनता की अपेक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से करेंगे पूरा,विकास कार्यो मे नहीं आएगी कमी :- गौरव सिंह पारधी
कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी की सक्रियता और निरंतर प्रयासों से कटंगी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में कटंगी नगर स्थित कृष्ण मंदिर तथा ग्राम गुडरूघाट, मिरगपुर और सावरगांव में विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ।
ग्राम गुडरूघाट में सीसी रोड का भूमिपूजन एवं स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण
ग्राम गुडरूघाट में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के अंतर्गत लगभग 12 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन एवं प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के अंतर्गत लगभग 9.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित स्ट्रीट लाइट का लोकार्पण विधायक श्री गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य आशु बघेले, जिला पंचायत सदस्य प्रकाश उके, जनपद सदस्य आलोक पाटिल, सरपंच दिलीप बिसेन, मंडल अध्यक्ष दिपेश्वरी लिल्हारे, उपसरपंच सेवक उईके, सरपंच सावरगांव अनिल मस्करे, पूर्व सरपंच मिरगपुर राजेन्द्र देशमुख, श्री डोमन सिंह नगपुरे, तेजलाल चौधरी, नेतलाल रामटेके सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम मिरगपुर में सीसी रोड का भूमिपूजन
ग्राम मिरगपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सरपंच दीपक देशमुख, मंडल अध्यक्ष दिपेश्वरी लिल्हारे, उपसरपंच अलका मेश्राम, कुसुम मेश्राम, गेंदालाल पटले, आशा पटेल, कमला तुरकर, भुनेश मेश्राम, श्रीकांत दुधमोगरे, गेंदलाल रहांगडाले, विगेश चचाने, संगम शेण्डे, आकाश गोकुलपुरे सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ग्राम सावरगांव में सीसी रोड एवं सभामंच का भूमिपूजन
ग्राम सावरगांव में सीसी रोड एवं सभामंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिपेश्वरी लिल्हारे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय मेश्राम, सरपंच अनिल मस्करे, उपसरपंच श्रीमती वंदना देवहारे, आशाराम गौतम, शैलेंद्र नगपुरे, पूर्व सरपंच शुकलाल तुरकने, चंदुलाल उपवशी, धुरनलाल नगपुरे, पुष्पेंद्र देशमुख, अरूणा गजभिए, राजेन्द्र देशमुख, प्रकाश उईके, आलोक पाटिल, दुर्गेश पारदी, दिलीप बिसेन, दीपक देशमुख सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक गौरव सिंएच पारधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आप सभी का आशीर्वाद और प्रेम है जिसके कारण वे एक जनप्रतिनिधि के रूप में आपकी सेवा कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वे जनता की अपेक्षाओं को चरणबद्ध तरीके से पूरा करें। उन्होंने बताया कि पहली बार लगभग हर पंचायत में 10 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य विधायक निधि के माध्यम से कराए जा रहे हैं। अब तक 75 पंचायतों में कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं और शेष पंचायतों में भी शीघ्र ही विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार
विधायक पारधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग और मार्गदर्शन से कटंगी क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य संभव हो पा रहे हैं।
कटंगी नगर स्थित कृष्ण मंदिर में बाउंड्रीवाल निर्माण का भूमिपूजन
कटंगी नगर स्थित कृष्ण मंदिर में बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष देशमुख, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौकसे, वरुण देशमुख, धरमकला कामराज देशमुख, प्रियांशु राउत, शुभम पटले सहित जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़










शेयर करें








































