🔥 ट्रेंडिंग

शुजालपुर के नांदासुरा मार्ग पर मिला नवजात का शव,

शुजालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नांदासुरा पहुंच मार्ग पर शनिवार सुबह एक ऐसी हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया। यहाँ सड़क किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा मंजर

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे जब कुछ स्थानीय नागरिक और राहगीर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तब उनकी नजर झाड़ियों के पास पड़े शिशु पर पड़ी। नवजात को इस हालत में देख राहगीरों के होश उड़ गए और तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शिशु के शरीर पर अब भी गर्भनाल लिपटी हुई थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जन्म के कुछ ही घंटों के भीतर उसे यहाँ निर्दयतापूर्वक फेंक दिया गया होगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए  पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों, अस्पतालों और प्रसव केंद्रों के रिकॉर्ड खंगाल रही है ताकि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले दोषियों का पता लगाया जा सके।

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए शाजापुर के हेमंत वैद्य चयनित

रात से जारी रिमझिम बारिश से सोयाबीन को राहत लेकिन चिल्लर बांध अबभी भी खाली

वाराणसी में बाढ़ को लेकर अलर्ट: DM और पुलिस कमिश्नर ने बोट से किया निरीक्षण,

सरदार पटेल स्कूल में तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव,विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लाठी डण्डे से मारपीट करने के अपराध में सात लोगों को 02-02 वर्ष का कठोर कारावास एवं जुर्माना

error: Content is protected !!