मामला लालघाटी थाना क्षेत्र में पुलिया के नीचे मिले युवक के शव का
शाजापुर। लालघाटी थाना क्षेत्र में रागवेल में पुलिया के नीचे मिले युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जल्द ही पुलिस द्वारा मामले का खुलासा किया जाएगा। मामले में प्रेम प्रसंग के कारण वारदात किये जाने की बात सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो लोगों ने राजेश मालवीय को खेत पर बुलाकर उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की। मामले को सुलझाने में सोशल मीडिया पर की गई कुछ पोस्ट और मृतक से जुड़ा एक पुराना घटनाक्रम महत्वपूर्ण साबित हुआ। इसी आधार पर पुलिस ने जांच की और पूरी कहानी साफ हो गई। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जल्दी ही पुलिस द्वारा आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
🔔 यह भी पढ़ें...
यह है मामला
बुधवार सुबह शाजापुर-दुपाड़ा मार्ग पर रागवेल में लखुंदर नदी कि पुलिया पर राजेश मालवीय निवासी बामनिया खेड़ी का शव मिला था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जो मामला हत्या का होने के स्पष्ट संकेत दे रहे थे। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिये पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। रिपोर्ट के बाद लालघाटी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपितों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































