🔥 ट्रेंडिंग

तार्किक विसंगति में पाये गये मतदाता का नाम सूची में यथावत दर्ज रहेगा

तार्किक विसंगति में पाये गये मतदाता का नाम सूची में यथावत दर्ज रहेगा  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बाफना

शाजापुर।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशानुसार एसआईआर 2026 में मतदाता की मैपिंग के दौरान मतदाता के नाम पिता के नाम में सरनेम नाम की स्पेलिंग या मात्रा में त्रुटि होने से एरर तार्किक विसंगति (लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी) में पाये जाने से उक्त मतदाताओं के संबंध में बीएलओ के माध्यम से जाँच का कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  ऋजु बाफना ने जिले के समस्त मतदाताओं से अपील की है कि मतदाता बीएलओ के चाहे जाने पर जानकारी प्रदाय करे। उन्होंने बीएलओ को अनावश्यक रूप से किसी भी मतदाताओं को परेशान नहीं करने तथा मतदाता के स्वयं के न मिलने पर परिवार के किसी भी सदस्य से जानकारी एवं जारी सूचना पत्र की तामिल कराने के निर्देश दिए है। बीएलओ स्वयं अपना प्रमाणिकरण दर्ज कर तार्किक विसंगति (लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी) का निराकरण का कार्य करेंगें।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  बाफना ने जिले के सभी मतदाताओं से कहा है कि किसी भी भ्रामक प्रचार-प्रसार या अफवाहो से भ्रमित न हो। लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी में पाये गये मतदाता का नाम मतदाता सूची में यथावत ही दर्ज रहेगा। किसी भी मतदाता का लॉजिकल डिस्क्रीपेंसी में नाम नही काटा जाएगा।

बड़ोदिया पुलिस की बड़ी सफलता, तीन दिन में नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

महाराणा प्रताप जयंती पर आज होगा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम

पानी की तलाश में कुएं में गिरी तीन नीलगाय

गायत्री शक्तिपीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया प्राण प्रतिष्ठा दिवस

राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल, डायल-112 ने पहुंचाया वन विभाग के सुपुर्द