गणतंत्र दिवस पर शाजापुर पुलिसके प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर ‘प्रशस्ति पत्र’ से सम्मानित
शाजापुर। गणतंत्र दिवस पर थाना लालघाटी में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर को उनके उत्कृष्ट कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
🔔 यह भी पढ़ें...
एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने किया सम्मानित
पुलिस कप्तान (SP) यशपाल सिंह राजपूत ने प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र (प्रमाण पत्र) प्रदान किया। यह सम्मान उन्हें जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में किए गए उनके सराहनीय प्रयासों के लिए दिया गया है।
प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में रहा उल्लेखनीय योगदान
प्रमोद नागर को यह सम्मान विशेष रूप से अपराधों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई में उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए मिला है। उनके द्वारा क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर की गई त्वरित वैधानिक कार्रवाई और शांति व्यवस्था बनाए रखने में दिए गए योगदान को विभाग ने उच्च स्तरीय माना।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































