🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार,

शाजापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका बरामद

शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने सक्रियता से मोबाइल छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि मोबाइल लूट की घटना में शामिल संदिग्ध क्षेत्र में देखा गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और ज्योति नगर निवासी इमरान मनिहार (पिता इकरार मनिहार) को पुलिस अभिरक्षा में लिया।

जब्त सामग्री और कानूनी कार्रवाई कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फरियादिया से छीना गया ओप्पो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल।वारदात में प्रयुक्त सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 43/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष वाघेला, उपनिरीक्षक नवीन बिलावलिया और आरक्षक 390 संजय पटेल का विशेष योगदान रहा।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल