🔥 ट्रेंडिंग

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दौरा; दूषित जल पीड़ितों से मिले, आर्थिक सहायता का किया ऐलान

इंदौर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का दौरा; दूषित जल पीड़ितों से मिले, आर्थिक सहायता का किया ऐलान

इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज विशेष दौरे पर इंदौर पहुँचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए, जहाँ उन्होंने दूषित जल के कारण बीमार हुए मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। अस्पताल के बाद राहुल गांधी दूषित जल प्रभावित भागीरथपुरा इलाके पहुँचे।

भागीरथपुरा की गलियों में राहुल गांधी ने पैदल भ्रमण किया और स्थानीय निवासियों की समस्याएँ सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रभावित गीताबाई के परिवार से मुलाकात की और फिर जीवन लाल के घर पहुँचे। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहुल गांधी ने 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी पीड़ित परिवारों को 50 हजार रुपये के चेक देने की बात कही।

इस दौरे के दौरान राहुल गांधी के साथ प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी और अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!