🔥 ट्रेंडिंग

जीवन सिंह शेरपुर के जन्मदिवस पर करणी सेना ने जिलाअस्पताल में बाँटे कंबल

शाजापुर जीवन सिंह शेरपुर के जन्मदिवस पर करणी सेना ने जिलाअस्पताल में बाँटे कंबल

शाजापुर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए करणी सेना परिवार द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत एक सराहनीय पहल की गई है। करणी सेना के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा स्थानीय शासकीय जिला चिकित्सालय में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह सेवा कार्य अजीत सिंह खड़ी डोडिया एवं शैलेंद्र सिंह झाला के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले कंबलों का वितरण किया गया।

जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा ने बताया कि  जीवन सिंह शेरपुर के जन्मदिवस को करणी सेना परिवार हमेशा ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाता है। अस्पताल में दूर-दराज से आए जरूरतमंद लोगों के लिए ठंड का समय काफी कष्टकारी होता है, इसी उद्देश्य से उन्हें कंबल भेंट किए गए ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

सर्व समाज की रही सहभागिता

इस अवसर पर न केवल करणी सेना के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता, बल्कि सर्व समाज के प्रबुद्ध नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने संगठन के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जीवन सिंह शेरपुर के दीर्घायु होने की कामना की और समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

हज यात्रा पर जा रहे हज यात्री का नूरानी मस्जिद में भावभीना स्वागत,

अनमोल सेवा समिति द्वारा संगोष्ठी का आयोजन। 

जमीन के सीमांकन के दौरान खूनी संघर्ष, पटवारी के सामने चलीं तलवारें और लाठियां

शाजापुर पुलिस की जल सेवा, हाईवे पर वाहन चालकों को पिलाया शीतल जल