आरबी सोनू मीणा /शुजालपुर
विश्व हिन्दी दिवस पर ज्ञानदीप एकेडमी में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
🔔 यह भी पढ़ें...
शुजालपुर। विश्व हिन्दी दिवस के अवसर पर माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाजापुर के निर्देशानुसार तथा सपना पोर्ते, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति/तृतीय जिला न्यायाधीश शुजालपुर के निर्देशन में 10 जनवरी 2026 को ज्ञानदीप एकेडमी स्कूल, शुजालपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में न्यायाधीश महोदय द्वारा विद्यार्थियों को राष्ट्रभाषा हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी मातृ भाषा है और इसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर श्री राम अचल पाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, शुजालपुर ने हिन्दी भाषा की उत्पत्ति एवं विकास के इतिहास की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को अपनी छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें निखारने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में बच्चों के अधिकार, शिक्षा का महत्व और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन सोनिया गेहलोत द्वारा किया गया। स्कूल के प्राचार्य महेन्द्र परमार ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक उद्बोधन दिया। अंत में स्कूल की डायरेक्टर सुनीता कुशवाह द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
शिविर में शुजालपुर न्यायालय के कर्मचारी श्री अनिल भिलाला, श्री शुभम राजावत, पुलिस विभाग से श्री राकेश शर्मा, श्री रामलाल जी सहित विद्यालय के शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































