🔥 ट्रेंडिंग

एसडीएम ने बैगा बाहुल्य ग्राम कुकड़ा का किया भ्रमण,

आशीष/ बालाघाट 

परसवाड़ा एसडीएम ने बैगा बाहुल्य ग्राम कुकड़ा का किया भ्रमण, आंगनबाड़ी एवं विद्यालय का निरीक्षण

परसवाड़ा एसडीएम श्रीश प्यासी ने शुक्रवार, 09 जनवरी को बैगा बाहुल्य ग्राम कुकड़ा का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र तथा विद्यालय में बच्चों को दिए जा रहे मध्यान्ह भोजन की स्थिति की जानकारी ली।

एसडीएम श्री प्यासी ने बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने, पठन-पाठन की व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा विद्यालय परिसर एवं आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता एवं पढ़ाई से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की। एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक

वार्ड 25 में दूषित पेयजल की समस्या नपा टीम ने लिए सैंपल

गिरवर रोड पर दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, मां के साथ जा रही युवती बनी शिकार