🔥 ट्रेंडिंग

गोहिल संपूर्ण हास्पिटल ने दुपाड़ा की नई आबादी में वंचित बच्चों के साथ मनाया नया साल 

नववर्ष पर गोहिल संपूर्ण हास्पिटल ने दुपाड़ा की नई आबादी में वंचित बच्चों के साथ मनाया नया साल 

शाजापुर। नववर्ष के अवसर पर गोहिल संपूर्ण हास्पिटल द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत शाजापुर जिले के दुपाड़ा की नई आबादी क्षेत्र में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत वंचित बच्चों के साथ नया साल मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा वर्तमान शीत लहर को ध्यान में रखते हुए उन्हें ऊनी कपड़े वितरित किए गए, जिससे वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों द्वारा बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई एवं उनके पोषण, स्वच्छता तथा रोग-निवारण से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए गए। नववर्ष की खुशियाँ बच्चों के साथ साझा करते हुए उनके साथ केक काटा गया तथा चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ द्वारा अपने हाथों से बच्चों को स्वल्पाहार कराया गया। इस मानवीय पहल से बच्चों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। हृदय रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सक डॉ. प्रवीणसिंह गोहिल ने इस अवसर पर कहा कि समाज के वंचित क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना हमारा दायित्व है। बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और भावनात्मक सशक्तिकरण हेतु ऐसे सेवा-कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इस सेवा कार्यक्रम में आर्थाेपेडिक सर्जन डॉ. अभिषेक गोमे, डेंटल सर्जन डॉ. युयुत्शा सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा बघेल आदि उपस्थित थे।

शुजालपुर सिटी पुलिस को बड़ी सफलता

आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उकावता पुलिस चौकी में दिखा सांप, सर्पमित्र ने सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा

श्री गोप चौहान जी महाराज मंदिर में महायज्ञ की तैयारियाँ तेज, 27 अप्रैल से गूंजेंगे मंत्र

युवाओं को साइबर सुरक्षा का पाठ शाजापुर पुलिस ने नवीन कॉलेज में दी दस्तक