🔥 ट्रेंडिंग

शाजापुर  चाइना डोर से युवक हो गया जख्मी, पैर में आए छह टांके

शाजापुर।शहर में प्रतिबंधित चाइना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामले में स्थानीय निवासी राजकुमार कोटवानी इस जानलेवा डोर का शिकार हो गए। कटी हुई पतंग की डोर पैर में उलझने और खिंचाव के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा

जानकारी के अनुसार, राजकुमार कोटवानी भट्ट मोहल्ले से होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक रास्ते में पड़ी एक कटी हुई पतंग की डोर उनके पांव में उलझ गई। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, डोर में अचानक तेज खिंचाव आया। चाइना डोर इतनी धारदार थी कि उसने उनके पैर की खाल और मांस को बुरी तरह काट दिया

घटना के तुरंत बाद राजकुमार को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घाव गहरा होने के कारण डॉक्टरों को उनके पैर में 6 टांके लगाने पड़े। राजकुमार ने बताया कि अगर यह डोर गले में उलझती, तो परिणाम और भी घातक हो सकते थे।

डायल-112 के पायलटों को मिली यूनिफॉर्म और अपॉइंटमेंट लेटर

सावनभर 24 घंटे चला अन्न क्षेत्र, समापन पर दानदाताओं और कावड़ यात्रा संचालकों का सम्मान

इंदौर से आई विशेष टीम ने शाजापुर में की सघन जांच डायरेक्ट तार और मीटर से छेड़छाड़ के मामले सामने आए

वर्कशॉप में चोरी करने वाले बदमाश को पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी

सिर्फ 1 घंटे में कुत्तों ने 12 लोगों को बनाया शिकार, घायल पहुंचे जिला अस्पताल

error: Content is protected !!