धान उपार्जन में अनियमितता पर प्रशासन की सख्ती,
विराट सवेरा बालाघाट। धान उपार्जन केंद्रों में व्यापारियों द्वारा की जा रही संभावित अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। इसी क्रम में तहसीलदार बबीता सूर्या, मंडी निरीक्षक भीमेंद्र चौधरी एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मिलन तिवारी द्वारा A.K.N. ट्रेडर्स, परसवाड़ा (तहसील किरनापुर) का संयुक्त निरीक्षण किया गया
🔔 यह भी पढ़ें...

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर अरविंद नागफांसे मौके पर उपस्थित नहीं पाए गए। वहीं, उनके प्रतिनिधि अनिल नागफांसे निरीक्षण दल के पहुंचते ही मौके से फरार हो गए। जांच के दौरान मंडी पोर्टल के अनुसार प्रतिष्ठान में लगभग 6500 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया।
जांच टीम के कार्य में सहयोग न मिलने तथा घर में उपस्थित सदस्यों द्वारा भी जांच में असहयोग किए जाने के कारण प्रशासन द्वारा A.K.N. ट्रेडर्स परसवाड़ा के गोदाम को सील करने की कार्यवाही की गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण अथवा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



टॉप न्यूज़









शेयर करें








































