🔥 ट्रेंडिंग

काशी की बेटी अंतरराष्ट्रीय खिलाडी खुशी सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान “UPAA ।

वाराणसी उत्तरप्रदेश 

वाराणसी। विश्व खेल जगत में अपनी कला के बल पर अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय चैंपियनशिप में निरंतर पदकों को जीतकर लाने वाली, विश्व पटल पर कराटे (मार्शल आर्ट) क्षेत्र में धाक कायम रखने वाली बाबा विश्वनाथ की पावन भूमि काशी नगरी की नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाडी खुशी सिंह को (खेल) क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी ने लखनऊ में आयोजित अपने 32 वें सम्मान समारोह में राष्ट्रीय सम्मान “UPAA अवार्ड 2025” से सम्मानित किया। समारोह में संस्था द्वारा कराटे खिलाड़ी खुशी सिंह के अलावा लेखक मनोज मंतसी, शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी, क्रिकेटर पीयूष चावला, पेंटर एमएफ हुसैन, एक्टर अब्बास मस्तान, रवीना टंडन, राहुल राय, महिमा चौधरी सहित अनेकों विभूतियोंं को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। ज्ञातव्य हो की सामाजिक संस्था उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी विगत दो दशकों से कला, संस्कृति, पर्यटन और फिल्म के विकास आदि क्षेत्रों मे निरंतर कार्य करती रही है। देश के समस्त राज्यों में सांस्कृतिक सामाजिक एवं शैक्षिक आयोजन के द्वारा कला, शिक्षा, खेल, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, पर्यावरण आदि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को अवार्ड से सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का कार्य करती आ रही है। अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी खुशी सिंह को राष्ट्रीय सम्मान मिलने से पिता तेज बहादुर सिंह, गांव एवं काशीवासियो में हर्ष व्याप्त है।

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

दिव्यांग होने के बावजूद जनगणना कार्य में निभा रहे अहम भूमिका

डॉलर समूह के चैयरमैन के निधन से आर्य जगत में शोक व्याप्त।

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

चलते ट्रक से बदमाशों ने चुराया माल, वीडियो हो रहा वायरल