शाजापुर। शेयर मार्केट एडवाइजरी के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले 19 लोगों को राज्य साइबर सेल ने गुरुवार को शाजापुर से गिरफ्तार किया था इनमें से 16 को शुक्रवार को नोटिस देकर छोड़ दिया और तीन लोगों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। गुरुवार शाम को पुलिस उन्हें लेकर उज्जैन पहुंची। काफी देर तक सभी से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके बाद 16 लोग, 13 युवती और तीन युवको को रात करीब तीन बजे नोटिस पर छोड़ दिया गया। उन्हें हिदायत दी गई है कि मामले में जांच आवश्यक होने या न्यायालय के आदेश पर उन्हें पेश होना होगा। वहीं धोखाधड़ी के मामले में मुख्य आरोपित फहीम, सोहेल और अमन का शुक्रवार को उज्जैन में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। वहां से तीनों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले को लेकर हिन्दू संगठन नाराज
🔔 यह भी पढ़ें...
धोखाधड़ी के काल सेंटर का संचालन मुस्लिम युवकों द्वारा किया जाता था। किंतु कंपनी का नाम हिंदू धार्मिक चिन्ह स्वास्तिक के नाम पर रखा। पुलिस को दी सूचना में ब्रोक्रेज फर्म का नाम स्वास्तिका इंवेस्टमेंट लिमिटेड दर्ज है। इस नाम को लेकर हिन्दू संगठन नाराज है। पदाधिकारी का कहना है कि मुस्लिम युवकों ने आमजन की मेहनत की कमाई ठगने के लिए हिंदू धार्मिक चिन्ह के नाम का उपयोग किया। हिंदू लड़कियों को इस अपराधिक काम में नौकरी के नाम पर शामिल किया। यह गलत है। पदाधिकारी स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कहा कि जब कंपनी के संचालक साहिल मंसूरी ने स्थानीय पुलिस को लिखित सूचना दी। तब ही उसमें लिखे कंपनी के नाम और कर्मचारियों की जानकारी को लेकर पुलिस गंभीर होती तो शायद धोखाधड़ी का यह काल सेंटर नही चलता। किंतु यहां की पुलिस ने चुप्पी साधी और उज्जैन की टीम को आकर कार्रवाई करना पड़ी। हिंदू जागरण मंच द्वारा शनिवार को स्थानीय बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी ज्ञापन सौंपकर जिले में चलाई जा रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी।
सोचा समझा षड़यंत्र: मुस्लिम युवकों द्वारा हिंदू नाम से शेयर मार्केट के नाम पर फ्राड करके भोलीभाली जनता को ठगा जा रहा था। जिसमें कर्मचारियों के रुप में हिंदू लड़कियों को रखा गया था। यह पूरा सोचा समझा षड़यंत्र था। हिंदू जागरण मंच और समस्त हिंदू समाज इस तरह की गतिविधियों का विरोध करता है। इस तरह के जो काम पुलिस और प्रशासन की नाक नीचे तल रही हैं, इन पर तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को चेतावनी ज्ञापन सौपेंगे। कार्रवाई नही हुई तो रोड पर उतरेंगे।
– अनूप किरकिरे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, हिंदू जागरण मंच मालवा प्रांत
जांच की जा रही है: उज्जैन जोन की टीम ने अच्छी कार्रवाई की है। शाजापुर में शेयर मार्केट एडवाइजरी के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही थी। बकायदा काल सेंटर चलाया जा रहा था। मामले में 19 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, आरोपितों को गिरफ्तार करने के साथ मोबाइल, कम्प्यूटर व अन्य उपकरण जब्त किये हैं। तीन मुख्य आरोपितों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। – सव्यसाची सर्राफ, एसपी राज्य साइबर सेल



शाजापुर










शेयर करें
















































