किशोर सिंह राजपूत 9981757273
श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास और रामानन्द मिशन 1000 परिवारों व साधु-संतों तक पहुंचाएंगे सहायता सामग्री
🔔 यह भी पढ़ें...
चित्रकूट, 11 सितंबर। तीर्थक्षेत्र चित्रकूट में भीषण बाढ़ से उत्पन्न हालात को देखते हुए श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास एवं रामानन्द मिशन द्वारा व्यापक बाढ़ राहत अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित 1,000 जरूरतमंद परिवारों और आश्रमों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

बाढ़ में घर और रोजमर्रा की जरूरतों का सामान गंवा चुके परिवारों के लिए विशेष बाढ़ राहत किट तैयार की गई हैं। इनमें गद्दा, रजाई, मच्छरदानी, चादर, दरी और चटाई सहित बाथरूम व स्वच्छता सामग्री, चार थाली, चार गिलास, राशन सामग्री तथा आवश्यक कपड़े शामिल हैं।
साधु-संतों तक भी पहुंचाई राहत सामग्री
रामानन्द मिशन के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के साथ बीहड़ जंगलों में निवास करने वाले साधु-संतों तक भी राहत सामग्री पहुंचाई। बाढ़ के कारण संतों की साधना में आए व्यवधान को देखते हुए श्री तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में श्रद्धाभाव के साथ सामग्री वितरित की गई। आचार्य रामचन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि बाढ़ से जिन परिवारों की दैनिक आवश्यकताएं प्रभावित हुई हैं, उनके जीवन में दोबारा आशा, सम्मान और सहारा पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आमजन से सेवा अभियान में सहभागी बनने का आह्वान करते हुए कहा, “सेवा ही साधना है, सेवा ही समर्पण है।”



टॉप न्यूज़









शेयर करें
















































