🔥 ट्रेंडिंग

ठुकराना जोड़ पर बस  डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल

किशोर सिंह राजपूत 9981757273

दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया, ड्राइवर को बस का अगला हिस्सा तोड़कर निकाला

शाजापुर। नेशनल हाईवे-52 पर ठुकराना जोड़ के पास रविवार तड़के करीब 3:30 बजे एक यात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। बस गुना से इंदौर जा रही थी। हादसे में बस सवार करीब 25 से 30 लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया।

हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर बस में फंस गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद बस के अगले हिस्से को तोड़कर बाहर निकाला गया। वहीं हादसे के दौरान क्लीनर नाले में जा गिरा।

सूचना मिलते ही डायल-112 के पवन शर्मा और विजय नागौर, लालघाटी एवं सुनेरा थाना डायल-112 की टीमें तथा हाईवे-1033 मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

बारिश में भी डटे किसान, पांचवें दिन भी जारी रहा अनिश्चितकालीन धरना

ठुकराना जोड़ पर बस डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल

ठुकराना जोड़ पर बस  डिवाइडर में घुसी, 30 यात्री घायल

दिन धहाडे सुने मकान का, ताला तोड़कर 80 हजार का सामान चोरी

शिक्षक दिवस पर कबीर फाउंडेशन ने गुरुजनों का किया सम्मान

error: Content is protected !!