🔥 ट्रेंडिंग

गांवों में अवैध कच्ची पॉलीथिन शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

किशोर सिंह राजपूत शाजापुर 

सर्व समाज एवं करणी सेना परिवार ने आबकारी विभाग को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

मोहन बड़ोदिया। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कथित रूप से अवैध कच्ची पॉलीथिन में शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर सर्व समाज एवं करणी सेना परिवार शाजापुर टीम ने आबकारी विभाग से कार्रवाई की मांग की है। टीम जीवन सिंह शेरपुर के नेतृत्व में दिए गए आवेदन में बताया गया कि गांवों में अवैध शराब की बिक्री के कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। शराब के नशे में गाली-गलौज, विवाद और मारपीट की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिससे महिलाओं एवं बच्चियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में बताया गया कि दुधाना, पचावता, देहरीपाल चक, जामन, बकानी, खोरिया चक, निपानिया डेरा, टिगरिया सहित अन्य गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें हैं। ग्रामीणों ने संबंधित स्थानों की जांच कर अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई करने तथा अवैध शराब बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

चलती ट्रेन में पर्स चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

गांवों में अवैध कच्ची पॉलीथिन शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग

तीन पुलिस टीमों के चार प्रधान आरक्षक व दो आरक्षकों को मिला POLICE PRIDE OF THE WEEK” सम्मान

बरेली एक्सप्रेस के AC कोच से 10 लाख का सामान चोरी, FIR में एक सप्ताह की देरी

NH-52 पर मझनिया के पास टायर फटने से इंदौर से आगरा जा रही बस पलटी, यात्री घायल

error: Content is protected !!