किशोर सिंह राजपूत 9981757273
अज्ञात आरोपी ने चार ट्रांजेक्शन कर उड़ाए 1,22,935 रुपए, साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद थाने पहुंचा पीड़ित
🔔 यह भी पढ़ें...
शाजापुर। शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 22 हजार 935 रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। फरियादी के अनुसार वह 5 सितंबर को इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीदारी के लिए इंदौर गया था। शाम करीब 5-6 बजे के दौरान उसका मोबाइल अचानक ब्लैंक हो गया और काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उसने जेल रोड पर मोबाइल ठीक कराया और करीब 1500 रुपए का भुगतान किया। मोबाइल ठीक होने के बाद फोन-पे पर बैंक बैलेंस चेक करने पर खाते से 73,935, 15,000, 16,000 और 18,000 रुपए के चार ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली। पीड़ित ने बताया कि ये सभी ट्रांजेक्शन उसने नहीं किए थे। इसके बाद उसने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की और अब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



टॉप न्यूज़










शेयर करें
















































